ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर डब्बू ने कहा है कि हल्द्वानी की मंडी को आधुनिक बनाया जाएगा। किसानों और मजदूरों के हित में हर संभव प्रयास किए जाएगें।

आलू-फल व्यापारी एसोसिएशन ने आज नवीन मंडी परिसर स्थित संगठन कार्यालय में डॉ अनिल कुमार डब्बू अध्यक्ष कृषि विपणन बोर्ड उत्तराखंड का भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात डॉ अनिल डब्बू द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैलाश जोशी, अध्यक्ष केशव दत्त पलडिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक पाठक महामंत्री, दुर्गा दत्त तिवारी कनिष्क उपाध्यक्ष, चरणजीत सिंह बिंद्रा संयुक्त मंत्री, सज्जाद अली संगठन मंत्री, नीरज प्रभात गर्ग कोषाध्यक्ष, नंदा वल्लभ बृजवासी लेखा निरीक्षक ने शपथ ली। एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश जोशी द्वारा डॉक्टर साहब को मंडी में व्याप्त समस्याओं के निराकरण हेतु एक मांग पत्र भी सौंपा गया। साथ ही संगठन कार्यालय में एक हाल के लिए 10 लख रुपए की मांग भी रखी गई। दुकान लाइसेंस धारी व्यापारियों के लिए दुकानों व विक्रय स्थल की अत्यंत आवश्यकता के बारे में अवगत कराया। विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अनिल कपूर ने संगठन को यह आश्वासन दिया की व्यापारियों किसानों मजदूर के हित में हर संभव कार्य किया जाएगा। नवीन मंडी को स्वच्छ व आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक भुवन चंद्र तिवारी, देवानंद सिंधी, लक्ष्मीकांत गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह फरसवान, सुंदरलाल मौर्य, हरीश चंद्र दुर्गा पाल, जगदीश बिनवाल,अनिल असवानी, भुवन जोशी, मनोज मेलकानी, गोपाल देवलिया, पूरनचंद जोशी, आवेश गर्ग, संजय पार्वती विपिन दानी, नवीन दानी, नवीन गोस्वामी, कुंदन नेगी आदि सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page