ख़बर शेयर करें -

साल 2021 में आई वेब सीरीज महारानी को काफी पसंद किया गया था। इसमें हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। सीरीज में उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई।महारानी की अपार सफलता के बाद 2022 में इसका दूसरा भाग आया था।अब महारानी का तीसरा सीजन दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है। इस बीच महारानी 3 का दमदार टीजर सामने आ चुका है। उनकी उम्दा अदाकारी ने फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

महारानी बहुत जल्द  ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर दस्तक देने वाली है। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख सामने नहीं आई है। निर्माताओं ने टीजर साझा करते हुए लिखा, परीक्षा की तैयारी है जारी। फिर आ रही है महारानी।इसमें सोहम शाह, अमित सियाल, कानि कुश्रुति, अनुजा साठे और इनामुलहाक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सुभाष कपूर द्वारा निर्मित महारानी में हुमा  रानी भारती के किरदार में दिखाई दीं, जो एक गांव की महिला से बिहार की मुख्यमंत्री बनती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page