ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। कनखल के होटल कारोबारी से कुख्यात सुनील राठी के नाम से रंगदारी मांगी गई है। कुख्यात के नाम से रंगदारी मांगने के मामले को लेकर हरिद्वार पुलिस में हडकंप मचा हुआ है। होटल कारोबारी की शिकायत पर कनखल पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के विष्णु गार्डन में होटल कारोबारी सन्नी कपूर अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में होटल कारोबारी ने बताया कि छह नवंबर को उसके मोबाइल फोन नंबर पर एक कॉल आई। कॉल कर रहे खुद को राठी बताकर हत्या की धमकी दी। आरोप है कि उसके बाद पुराने लेन देन का जिक्र करते हुए हिसाब कर लेने की धमकी दी। होटल कारोबारी ने कनखल पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कनखल पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मोबाइल फोन नंबर धारक की लोकेशन दिल्ली में होना सामने आई। पुलिस अब मोबाइल फोन नंबर को खंगालने में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page