ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ के धारचूला में तवाघाट-स्यांकूरी सड़क पर मंगलवार सुबह जानवर से बचने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मामा और भांजे की मौत हो गई, जबकि कार सवार आठ वर्षीय दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वाला युवक दिल्ली में नौकरी करता था, जो पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक, धारचूला के खेला गांव और हाल निवासी दिल्ली बुराड़ी संतनगर 32 वर्षीय सुमित कुंवर पुत्र लाल सिंह कुछ दिन पूर्व पूजा-अर्चना के लिए अपने पैतृक गांव आया हुआ था। मंगलवार सुबह वह तवाघाट से स्यांकूरी स्थित ननिहाल में अपनी मां को छोड़ने गया था। कार में सुमित का भांजा 12 वर्षीय आदित्य कुंवर पुत्र श्याम सिंह और 8 वर्षीय स्पर्श पुत्र निक्कू कुंवर भी सवार थे। मां को स्यांकूरी छोड़ने के बाद तीनों वापस तवाघाट लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि सुबह करीब साढ़े दस बजे धारचूला विकासखंड से करीब 21 किलोमीटर दूर तवाघाट-स्यांकूरी मार्ग पर किसी जानवर को बचाने के चलते रोगती पुल जीरो प्वाइंट के समीप उनकी कार सड़क पर ही पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।सूचना मिलते ही एसएसबी 11वीं वाहिन के केएसी जुबैर अंसारी, इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह आदि जवान मौके पर पहुंचे। उन्हें चालक सुमित मृत अवस्था में मिला। घायल आदित्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर घायल स्पर्श का प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page