ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के लिए बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जम्मू कश्मीर के राजौरी में नैनीताल का लाल आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद होने से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
आतंकवादियों के साथ जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उत्तराखंड में नैनीताल के रातीघाट के हली गांव का रहने वाले वीर जवान संजय बिष्ट मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गये हैं।
शहादत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। संजय के रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीणों का उनके घर में जमावड़ा हो गया। संजय के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी में भर्ती हुए थे। कल रात ही उसकी परिवार से फोन पर बात हुई थी। संजय 15 दिन पहले ही घर से पोस्ट पर वापस लौटे थे।
संजय के परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीत बिष्ट हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page