ख़बर शेयर करें -

एडिटर इन चीफ अजय अनेजा

मंडी परिसर में बेसहारा पशुओं ने हमला कर दो महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। बेसहारा पशुओं पर नकेल नहीं कस पाने से नाराज आढ़तियों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

एक महिला के सिर पर चोट, दूसरी के छाती पर हमलाजख्मी दोनों महिलाएं मंडी में सब्जी और फलों का अवशेष बीनने पहुंचीं थीं, जहां घूम रहे बेसहारा पशुओं ने उन्हें सींग मार दी। एक महिला के सिर पर चोट लगी है, जबकि सांड ने दूसरी बुजुर्ग महिला के छाती पर प्रहार कर दिया। दोनों ने खुद को बमुश्किल बचाया।

आए दिन हो रहे हमले इससे पूर्व सब्जी व्यापारी राशिद खान को बेसहारा पशु ने हमला कर करीब सात फीट ऊपर उछाल दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन में गिर गया और सिर पर चोट लग गई। राशिद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंडी परिसर में बेसहारा पशुओं आतंक काफी बढ़ गया है। कभी वाहनों को टक्कर मार रहे तो कभी लोगों को घायल कर रहे हैं। हालत यह है कि कुछ ही दिनों में दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच चुके हैं।आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने की मांगआलू-फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की का कहना है कि मंडी में रोजाना भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में बेसहारा पशुओं की समस्या दूर करने के लिए स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

पालतू पशुओं को खुला छोड़ रहे लोग पशुपालक पालतू पशु को खुले में छोड़ दे रहे हैं, जिस वजह से लोगों की जान मुसीबत में आ गई है। परंतु समस्या का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा। जबकि सरकार की ओर से यह कहा गया है कि जिम्मेदार विभाग ऐसे लोगों की पहचान करें, जो बीमार या काम लायक न रहने पर अपने पशुओं को बेसहारा छोड़ देते हैं। कानून के तहत ऐसे मामलों में जुर्माना और सजा का प्रविधान है।बेसहारा पशुओं के व्यापारियों और किसानों पर हमला करने की समस्या गंभीर है। नगर निगम की मदद से समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। लोगों की ओर से पालतू पशुओं को खुले में छोड़ने के कारण वह भोजन की तलाश में यहां पहुंच जाते हैं। ऐसे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।- डीएस देव, सचिव मंडी समिति

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page