ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में हुई वाहन दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक ने बताया कि दुर्घटना रामपुर रोड स्थित स्टैण्डर्ड स्वीट से भोलानाथ गार्डन को जाने वाली लिंक रोड पर हुई। बाइक संख्या यूके 04 एई- 9972 संभवतः अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान देवेंद्र परगाई पुत्र शंकर दत्त निवासी खमारी ओखलढूंगा नैनीताल की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति रमेश जोशी पुत्र नारायण दत्त निवासी रामगढ़ का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचना दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page