ख़बर शेयर करें -

देहरादून। रविवार को उत्‍तराखंड में दर्दनाक हादसा हो गया। एक टाटा सूमो वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले में तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। हादसे में दो मृतक और 11 घायल हैं। शवों को खाई से निकालने में पुलिस टीम सहित स्‍थानीय लोग भी जुटे हुए हैं। घायलों को गजा स्वास्थ केंद्र में उपचार के लिए भेजा जा रहा है।
टाटा सूमो 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। रविवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे गजा से चम्बा जा रही टाटा सूमो अनियंत्रित होकर दुआकोटी गांव के पास गहरी खाई में गिर गया। वाहन के गिरते ही स्थानीय लोग खाई में उतरे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया।
हादसे में धर्मवीर असवाल 45 पुत्र कर्म सिंह असवाल निवासी कठुड़ टिहरी और कुमारी रितिका 22 निवासी फलसारी की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि विकास पांडे 35 निवासी मटियाली, साक्षी 19 निवासी पाली, कलापति 60 निवासी उत्तरकाशी, विरेंद्र 52 निवासी फलसारी, सृष्टि 11 पुत्री अनिल, पूजा 22 पुत्री खुशीराम निवासी पाली, अंश 8 पुत्र अनिल और गौतम 19 पुत्र सुभाष निवासी उत्तरकाशी, गौतम19 पुत्र सुभाष निवासी उत्तरकाशी, दीपा देवी 65 पुत्र कुंदन लाल निवासी पलोगी, प्रकाशी 35 पुत्री अनिल निवासी खांड और अदिति डेढ़ साल पुत्री विकास पांडे निवासी मठियाली घायल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page