ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा प्रकरण को लेकर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों के उतावलेपन के कारण ही हल्द्वानी में हिंसा भड़की है। उन्होंने कहा है कि जब 14 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई थी तो अधिकारियों मे उतावलापन क्यों दिखाया। जल्दबाजी मे यह कार्रवाई की गई। विधायक ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।
हल्द्वानी के इस प्रकरण को लेकर स्थानीय विधायक सुमित ह्रदयेश का कहना है कि अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बिना बात किए उन्हें कॉन्फिडेंस में लिए ही अतिक्रमण धवस्त करने की कार्रवाई क्यों की ? उन्होंने कहा कि ये अत्यंत दुखद है ऐसा नहीं होना चाहिए था। इस मामले की जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में ये काला दिन है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page