ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह लाडवा गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक दो मुंहा सांप बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को विकासनगर में नहर रोड स्थित कूड़ा घाटी मार्ग पर एक बिना नंबर की सफेद स्विफ्ट कार मे दो मुंहा सांप लेकर बैठे होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पुल नंबर-2 के पास से तीनों व्यक्तियों को वाहन सहित पकड़ लिया। वाहन की तलाशी की गई तो वाहन की पिछली सीट पर एक बैग से एक जीवित दो मुंहा सांप बरामद हुआ। आरोपी इसके बारे में संतोष जनक जबाव नहीं दे पाए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह सांप वो हरियाणा से ऊंचे दामों पर तांत्रिक क्रियाओं के लिए बेचने को लाए थे।
पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार(40) पुत्र केवल कृष्ण, निवासी मोहल्ला महावीर कॉलोनी, मकान संख्या 98, थाना लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा), अशोक कुमार(50) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम जयरामपुर, थाना बुढ़िया, जिला यमुनानगर (हरियाणा), संदीप कुमार(41) पुत्र इन्द्र सिंह, उम्र 41 वर्ष, निवासी मोहल्ला चकालन, धीरवाली, ज्वालापुर, हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page