ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में हल्द्वानी के होनहार छात्र जतिन जोशी ने राज्य भर में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जतिन ने हर गोविंद सुयाल इंटर कॉलेज, कुसुमखेड़ा से हाईस्कूल परीक्षा में भाग लिया और 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया। जतिन की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता और गुरुजनों को गर्व की अनुभूति हुई है, बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। गौरतलब है कि जतिन की बड़ी बहन प्रतिभा जोशी ने भी इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य स्तर पर 25वां स्थान प्राप्त कर परिवार की इस सफलता में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने जतिन और उनकी बहन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
जतिन के पिता प्रकाश जोशी निजी व्यवसाय करते हैं, जबकि माता इंदिरा जोशी गृहणी है। जतिन का परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के जोगेश्वर विधानसभा के बाराकोट जैंती का निवासी है। वर्तमान में वह कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में रहकर अध्ययन करते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडेय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि जतिन जोशी ने न केवल उत्तराखंड बल्कि जोगेश्वर विधानसभा का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page