ख़बर शेयर करें -

पणजी। लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी विवाह बंधन में बंध गए है। दोनों का सिख रीति रिवाज के अनुसार आनंद कारज हुआ। शादी में कपल के पारिवारिक सदस्यों एवं करीबी दोस्तों ने शिरकत की। रकुल एवं जैकी शाम को हिन्दू रीति रिवाजों के अनुसार भी ब्याह करेंगे। राहुल एवं जैकी ने अक्तूबर 2021 में अपने रिश्ते के बारे में इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों को बताया था। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी मुंबई में शानदार वेडिंग रिसेप्शन दे सकते हैं।

हालांकि इसे लेकर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। बेस्ट फ्रेंड की शादी में भूमि पेडनेकर अपनी बहन समीक्षा के साथ गोवा पहुंचीं। समीक्षा ने इंस्टाग्राम पर इस शादी वाले इवेंट से कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। समीक्षा ने भी रकुल की मेहंदी पर अपने हाथों में मेहंदी लगवाई और इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page