ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी निकाए चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट व निवर्तमान मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला की मौजूदगी में इस संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।
आज भारतीय जनता पार्टी सम्भाग कार्यालय में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधायकों, मेयर प्रदेश व जिला व मंडल पदाधिकारीयों से बूथों व संगठन की रूपरेखा के लिए चिन्तन बैठक की। सभी से जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बात कर आगे के लिए रूपरेखा तैयार कर चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा गया है।

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन में हमारे कार्यकर्ता लगे रहते हैं। संगठन को मजबूत करना व चुनाव के लिए तैयार बैठे हैं ।
बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश उत्तराखंड मंडी समिति अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू , प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, निवर्तमान मेयर जोगेन्दर रौतेला, जिला महामंत्री रंजन बर्गली व नवीन भट्ट, प्रतिभा जोशी, भुवन भट्ट,विनीत अग्रवाल, राजेंद्र सिंह नेगी,धन सिंह बिष्ट,किशोर जोशी, पंकज अधिकारी,धीरज पाण्डे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page