ख़बर शेयर करें -

देहरादून। केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत का निधन हो गया है। 68 वर्षीय शैला पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं। देहरादून के मैक्स अस्पताल में मंगलवार रात 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख जताया।

शैला रानी रावत 2022 में दूसरी बार केदारनाथ से चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं। वे 2012 में भी केदारनाथ से विधायक रहीं। 2003 से 2008 तक वे केदारनाथ जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। इससे पहले वे अगस्त्यमुनी ब्लॉक प्रमुख के पद पर भी रहीं। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से उन्होंने अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 2017 में वे कांग्रेस के मनोज रावत से विधानसभा का वे चुनाव हार गईं। इसके बाद वे कैंसर से पीड़ित हो गईं। कैंसर को मात देकर उन्होंने 2022 में चुनाव जीत कर फिर विधानसभा में कदम रखा। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत फिर गिरना शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने मंगलवार रात 11 बजे अंतिम सांस ली। उनके छोटे भाई अजय राणा ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार को भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा। फिर उनके मायके चाक गड़ोलिया होते हुए रुद्रप्रयाग ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार गुरुवार को रुद्रप्रयाग में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page