ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भतीजे को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के बहाने केरल के एक व्यापारी से 20.10 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने धनराशि तीन अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवाई। ठगी होने पर व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की है।

केरल के अलेप्पी जिले के मुलाइथरा निवासी गोपालन राधाकृष्णन ने हल्द्वानी पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी का एक शख्स उनके भतीजे को मेडिकल सीट दिलाने का झांसा देकर धोखा दे गया। बताया कि उन्होंने ठग के खातों में कुल 20.10 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। रुपये भेजने के बाद से ही आरोपी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। ठगी का शिकार होने पर राधाकृष्णन हल्द्वानी पहुंचकर एसपी सिटी मनोज कत्याल से मिले। उन्होंने खुद को एक राजनीतिक दल से जुड़ा होना भी बताया।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page