ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक और घायल एक ही परिवार के बताए गए हैं।एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक आज 18 जुलाई को आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कोटेश्वर के पास चोपड़ा मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वाहन चोपड़ा से डूंगरी मार्ग पर जा रहा था वह अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनाई जिसमें 6 लोग सवार थे। जिनमें 04 महिलाएं व 02 पुरुष शामिल थे। दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। चार घायलों को स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्क से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों में जीत पाल उम्र 50 वर्ष पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल उम्र 70 वर्ष हीरा लाल,देवेश्वरी देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी जीतपाल, पूजा उम्र 27 वर्ष पत्नी जीतपाल शामिल हैं। कल्पेश्वरी उम्र 58 वर्ष पत्नी बुद्धि लाल,आरती उम्र 24 वर्ष पत्नी जीतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक और घायल एक ही परिवार से थे। सभी ग्राम डूंगरी जिला रूद्रप्रयाग के निवासी बताए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page