ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों का ग्रेजुएशन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। “नेस्ट टू स्काई” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसे नन्हे विद्यार्थियों ने अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन डीपीएस हल्द्वानी के सीनियर एवं जूनियर विंग के केजी के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें बच्चों ने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हिमालय एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन भुमेश अग्रवाल उपस्थित रहे। उनके साथ श्रीमती रीता अग्रवाल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
यह आयोजन नन्हे बच्चों के लिए उनके शैक्षणिक जीवन के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का प्रतीक रहा, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक नई शुरुआत का संदेश देता है। समारोह ने सभी के मन को भावुक और गौरवान्वित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page