ख़बर शेयर करें -
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होने वाले छात्र संघ चुनाव को लेकर दिशा निर्देश देते लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छायाचित्र

संपादक अजय अनेजा।

लालकुआं हल्दुचौङ-लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 24 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीएल वर्मा ने समस्त छात्र नेताओं, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के अध्यापकों एवं समस्त स्टाफ के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया

छात्रसंघ चुनावी जानकारी लेते हुए समस्त छात्र-छात्राएं एवं गुरु जन छायाचित्र

जिसमें लिंगदोह कमेटी के आदेशों का पालन करने हेतु सभी छात्र छात्राओं को निर्देशित किया गया एवं छात्र नेताओं , छात्र-छात्राओं और गुरुजनों से शांतिपूर्वक चुनाव करने की अपील की गई इसमें महाविद्यालय के समस्त गुरुजनों के अलावा अनेक छात्र छात्राओं ने भाग लिया इसमें मुख्य रूप से लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीएल वर्मा वरिष्ठ उप निरीक्षक बलवंत कंबोज, हल्दुचौड् चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह एवं महाविद्यालय इलेक्शन कमिटी की अध्यक्ष पूनम म्याल अन्य लोग शामिल रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page