ख़बर शेयर करें -

संपादक अजय अनेजा


लाल कुआं-नगर पंचायत में हो रही अनियमितताओं और वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर उनका अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शांति पूर्वक रूप से लगातार जारी है! बॉबी सम्मल का कहना है कि नगर पंचायत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है उत्तराखंड में भाजपा के ही शासनकाल में लाल कुआं नगर पंचायत कांग्रेसी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पंचायत बोर्ड के द्वारा अनेक तरह के विकास कार्यों का दिखावा किया जा रहा है हर विकास कार्य के नाम पर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार हो रहा है करोड़ों रुपए विकास के नाम पर मोदी जी एवं उत्तराखंड सरकार के द्वारा नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए भेजे जा रहे हैं जिनमें भ्रष्टाचार करके कहीं हजारों का काम हो रहा है तो उसका लाखों रुपए का बिल बनाया जा रहा है और सरकार के द्वारा भेजे जा रहे धन का गबन किया जा रहा है इन भ्रष्टाचारियों का पर्दाफाश होना बहुत जरूरी है और अगर लालकुआं नगर पंचायत में हो रही वित्तीय अनियमितताओं की जांच नहीं होती है तो देश हित और राष्ट्रीय हित में हमारा यह धरना आगे भी जारी रहेगा

जिसका खुलासा होना अत्यंत आवश्यक है और जो लोग दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी बहुत जरूरी है
शौचालय निर्माण सहित शहीद माया बिष्ट के नाम पर बनाए गए द्वार के निर्माण, मछली बाजार के निर्माण में अत्यधिक लागत लगाई गई है और जो पैसा जनहित के काम में लगाया जाना चाहिए था उसका बड़े पैमाने दुरुपयोग किया गया है उन्होंने कहा है कि उनका अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक नगर पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच प्रारंभ नहीं हो जाती और दोषियों पर कानूनी हो जाती। वहीं भारतीय युवा मोर्चा अध्यक्ष बॉबी संभल ने बताया कि जब शासन प्रशासन के द्वारा हम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है तो आम जनता का क्या हाल होगा इस मौके पर युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारी गण और महिलाओं का भी समर्थन बॉबी सम्मल को मिलता दिखाई दे रहा है। आज के धरने में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, मोहम्मद अली, अनवर हुसैन, इस्तकार अंसारी, पान सिंह राणा, अशोक पाठक रोहन चौधरी, कृपाल सिंह, ,अनूप शर्मा परमांशु श्रीवास्तव, पुष्पा बिष्ट, अनीता, उर्मिला देवी, गोलू मेहरा अंकित वर्मा, विनय रजवार ,करण तिवारी, देवेंद्र रजवार, व्यापार मंडल संगठन मंत्री किशन भट्ट, नरेश खत्री विनोद शर्मा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ,आदि लोग शामिल हुए हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page