ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली।  संसद की सुरक्षा में चूक मामले में लोकसभा सचिवालय ने बड़ा एक्शन लिया है। संसद में सुरक्षा घेरा तोडक़र लोकसभा चैंबर में 2 संदिग्धों के घुसने की घटना पर संसद भवन सुरक्षा स्टाफ के आठ 8 सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संसद भवन सिक्योरिटी स्टाफ के आठ सुरक्षाकर्मियों पर गाज गिरी है। इन सभी की तैनाती उसी जगह थी, जहां से आरोपी युवकों की एंट्री हुई थी। यह आदेश लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी हुआ है। जो कर्मी सस्पेंड किए गए हैं उनके नाम रामपाल, अरविंद, वीरदास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित, नरेंद्र बताए जा रहे हैं।बता दें लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद गए थे। ये दोनों शख्स एक बेंच से दूसरे बेंच पर भागने लगे।

तभी एक शख्स ने जूते से निकालकर कोई पीले रंग की गैस स्प्रे कर दी। इस दौरान संसद में अफरा-तफरी मच गई। सांसद यहां-वहां भागने लगे। हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। लोकसभा के अंदर जब दो लोग कूदे, तभी संसद के बाहर पुलिस ने प्रदर्शन करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों कनस्तरों से कलर गैस का छिडक़ाव कर रहे थे और नारे लगा रहे थे। दोनों की पहचान अमोल और नीलम के रूप में हुई।

सुरक्षा में ये चूक ससंद पर आतंकवादी हमले की 22वीं बरसी के मौके पर हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि सभी एक-दूसरे को जानते थे। सभी सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए थे और घटना की योजना बनाई थी. पुलिस ने सागर, मनोरंजन, अमोल और नीलम को हिरासत में ले लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी विशाल को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। विशाल के घर पर ही सभी आरोपी संसद पहुंचने से पहले रुके थे। एक अन्य आरोपी ललित की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने संसद सुरक्षा उल्लंघन को लेकर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page