ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में लगाए जा रहे डीएम वंदना सिंह के जन समाधान दिवस (जनता दरबार) पर सियासत गरमा गई है। शहर विधायक सुमित हृदयेश ने डीएम पर अपने विधानसभा क्षेत्र का अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा डीएम भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रही हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगने वाले जनता दरबार में न तो सही समय पर उन्हें जानकारी दी जा रही है और ना ही फरियादियों को सही तरीके से सुना जा रहा है।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि डीएम भाजपा के पदाधिकारियों और निवर्तमान मेयर को बगल में बैठकर जनता दरबार लगा कर एक प्रिंसिपल की तरह फरियादियों से व्यवहार कर रही हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की बातों को भी डीएम ने नहीं सुना। उन पर भी दबाव बनाया जा रहा है। चुटकी लेते हुए कहा कि जब मंत्री विधायकों की आवाज ही नहीं सुनी जा रही है। ऐसे में बड़ा सवाल है की आम जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होता होगा। बोले, भाजपा डीएम को संरक्षण दे रही है। चुनाव भी नजदीक है तो मैं आग्रह करुंगा डीएम मैडम को ही मेयर का टिकट दे दीजिए। ये ही बहुत अच्छी प्रत्याशी बनेंगी। उन्होंने कहा, निवर्तमान मेयर भी उनके बगल में बैठकर कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। इसी तरह के अधिकारी भाजपा की नैया डूबाएंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसे अधिकारियों के बदौलत ही प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page