ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दोनों नाबालिक बच्चियों के परिवारजनों से मिले। उन्हें आश्वासन दिया की इस दुःख की घड़ी में मैं और पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा हैं। कहा कि वह पुलिस और प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। परिवारजनों के सामने भी पुलिस कप्तान से वार्ता कर यथास्थिति का जायज़ा लिया। विधायक ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारी दोनों बच्चिया सकुशल, सुरक्षित घर लौट आये और इस मामले में लिप्त दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त क़ानूनी कार्यवाही हो।
इस मामले का जो भी लोग राजनीतिकरण कर रहे हैं उनसे कहा की बेटियॉ के लिए न्याय मंगाना बहुत ही अच्छी बात पर हैं अगर यही लोग हमारी उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भंडारी हत्या कांड की सी.बी.आई जाँच के लिए भी न्याय माँगते और नैब में जो बच्चियों के साथ शोषण हुआ उस वक्त यह सब लोग मौन थे। इससे साफ़ प्रतीत हो रहा है ये लोग सिर्फ़ विवाद खड़ा करना चाहते हैं। पीड़ित परिवार जन भी इस विवाद के समर्थन में नहीं है। कांग्रेस के लोग हमेशा सड़क से लेकर सदन तक बेटियों के साथ हुए अत्याचार पर आवाज़ उठाते रहे है और आगे भी उठाते रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page