ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। थाना रायवाला पुलिस ने यौन शोषण के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मामला थाना रायवाला क्षेत्र के एक विद्यालय का है। एक शिक्षक कई दिनों से तीन छात्राओं का यौन शोषण कर रहा था। जैसे ही इस बात का पता विद्यालय की एक शिक्षिका को लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। फिर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अभिभावकों के साथ थाना रायवाला पहुंची।

आरोप है कि वह विद्यालय की छात्राओं को अपने मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो और फोटो दिखा रहा था। सहायक पुलिस अधीक्षक और रायवाला थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि छात्राओं के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page