ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुईशहिंसा में जले बनभूलपुरा थाने का नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने निरीक्षण किया।
इसके बाद हिंसा में जो लोग हताहत हो गए थे उनके निवास पहुँचकर परिवारजनों से मिलकर सांत्वना दी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस हिंसा के पीछे जो भी हो उसके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कानूनी कार्यवाही हो। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी कहा कि वे अहिंसा में विश्वास करने वाले लोग है। जिस तरह की हिंसा हुई उसकी मैं घोर निंदा करता हूँ। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष और हल्द्वानी विधायक अमर उजाला के छायाकार राजेन्द्र बिष्ट (बबली) और अमृत विचार के छायाकार संजय कनेरा के निवास पहुँचे और उनके स्वास्थ की जानकारी ली और उन्हें जल्द स्वास्थ लाभ की कामना की।
इस दौरान कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सतीश नैनवाल, मयंक भट्ट, सुहेल सिद्दीक़ी, गुफ़रान, जावेद, इशरत अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page