ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश दमूवाढुंगा के वार्ड नंबर 37 मित्रपुरम में सड़क ना बनाए जाने से खासे नाराज हैं। वह आज बुधवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बात की। कहा कि विधायक निधि से बनने वाली सड़क को नगर निगम रोकने का काम कर रहा है। ऐसे में वह खुद दमूवाढुंगा मौके पर पहुंचे हैं।
उन्होंने बताया कि यहां विधायक निधि से सीसी रोड बननी है। नगर निगम ने उस पर रोक लगा दी है। क्योंकि इस सड़क को सिंचाई विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम ने एनओसी नहीं दी। जिसके चलते सड़क नहीं बन पा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग खुद सीसी रोड बनाने की बात कह रहे हैं। सिंचाई विभाग निर्माण एंजेसी हैं। जिसपर विधायक ने विभाग से कल से सड़क को बनाने के निर्देश दिए है।
विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम अब गंदी राजनीति पर उतर आया है। यह सड़क आम जन के लिए है। इसको बनाने से नहीं रोकना चाहिए था। लेकिन ओछी राजनीति के चलते इस सड़क को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा यदि इस सड़क का निर्माण कार्य शुरु नहीं किया गया तो वह खुद अपने सामने सड़क का निर्माण कार्य कराएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page