ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल ब्लॉक के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना। उनंहोंने कहा कि विधानसभा की तमाम समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। ब्लॉक के सलेड़ी, चन्दादेवी, आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं क़ो सुना। ग्रामीणों ने बिजली, पानी स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा आदि की समस्याओं क़ो विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा।
विधायक श्री कैड़ा ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों क़ो फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने क़ो कहा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने जनता क़ो सम्बोधित करते हुऐ सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी गाँव के अंतिम व्यक्त तक पहुंचाने व सरकार की योजनाओं का लाभ लेने क़ो कहा। विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर अपनी विधायक निधि से ग्राम सभा सलेड़ी मै गोल्ज्यू मंदिर के सौन्दर्यकरण के लिए 2.लाख, आईकान मल्ला से सलेड़ी मार्ग के लिए 3 लाख, हरिनगर से बेरीजाला हल्का मार्ग के लिए 3 लाख देने की घोषणा की। साथ ही विधायक श्री कैडा ने कहा पर्यटन को बढ़ावा मिले मन्दिरों का नव निर्माण हो, यहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिले। इस क्षेत्र में हमारी सरकार कार्य करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सलेड़ी मोटर मार्ग पर डामरीकरण व भीमताल वाईपास मोटर मार्ग बनाने की कार्यवाही चल रही, जल्दी बनाने का प्रयास किया जायेगा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल कृष्ण भट्ट, उप प्रधान सीमा बोरा गीता सुयाल, दयाल बेलवाल, भवानीदत्त बेलवाल, केशव बेलवाल, नवीन बेलवाल, साकेत बेलवाल, लक्की शर्मा, कविता पलड़िया, तिलोक बोरा,शेखर बेलवाल, सुभाष बेलवाल आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page