ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम डालूवाला मज़बता में शनिवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो किसानों की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों कृषि कार्य में जुटे थे, तभी अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। हादके बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिडकुल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषितकर दिया।

 

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेंद्र सिंह उर्फ नगीन (55 वर्ष) निवासी डालूवाला मज़बता और रणधीर सिंह (38 वर्ष) निवासी खालाटीरा के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

घटना की सूचना जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी दे दी गई है। इस हादसे के बाद डालूवाला मज़बता और खालाटीरा गांव में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page