ख़बर शेयर करें -

 

देहरादून। धामी सरकार ने शुक्रवार देर शाम प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह आईएएस और 25 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं।

कार्मिक विभाग से जारी आदेश के अनुसार, आईएएस बीएल राणा को आयुक्त खाद्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे अब तक निदेशक महिला कल्याण और निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना का दायित्व संभाल रहे थे। आईएएस आनंद स्वरूप से आयुक्त खाद्य का प्रभार वापस लिया गया। उनके पास सचिव-खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, निदेशक-यूडीआरपी की जिम्मेदारी यथावत रहेगी। रुचि मोहन रयाल से अपर आयुक्त नागरिक आपूर्ति का दायित्व हटाकर अपर सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की जिम्मेदारी रहेगी। प्रकाश चंद्र से संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रभार हटाया गया। उनके पास समाज कल्याण और एमडी बहुउद्देश्यीय वित्त विकास निगम की जिम्मेदारी बनी रहेगी। गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से हटाकर पौड़ी भेजा गया। दीक्षिता जोशी को पौड़ी गढ़वाल से हटाकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत बनाया गया।
जीएम-जीएमवीएन लक्ष्मी राज चौहान को अब परीक्षा नियंत्रक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाया गया। सचिवालय सेवा के नंदन सिंह डुंगरियाल को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव बनाया गया। इनके अलावा, अवधेश कुमार सिंह को एडीएम टिहरी से हटा कर संयुक्त निदेशक-शहरी विकास बनाया गया। जबकि, वैभव गुप्ता को संयुक्त निदेशक शहरी विकास से हटाकर एडीएम हरिद्वार बनाया गया है। उप निदेशक-उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी नैनीताल सुधीर कुमार को एसडीएम नैनीताल बनाया गया।
शिव कुमार बरनवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव पद से हटाकर आयुर्वेद विवि का कुलसचिव बनाया गया। प्रकाश चंद्र दुमका को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रभार भी मिला। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह से एसडीएम हरिद्वार का चार्ज हटाया गया। जबकि, उप नगर आयुक्त देहरादून संतोष कुमार पांडेय को उप सचिव-उत्तराखंड सूचना आयोग बनाया गया।
पीसीएस अफसरों के तबादलों में भी कई अहम पदों पर बदलाव किए गए। शैलेंद्र सिंह को नैनीताल से हटाकर एडीएम टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार की एसडीएम कुश्म चौहान को जीएमवीएन की जीएम बनाया गया। नरेंद्र सिंह से आयुर्वेद विवि के कुलसचिव का प्रभार हटाया गया। उनके पास अपर आयुक्त आबकारी का दायित्व बना रहेगा।
एसडीएम हरिद्वार सौरभ असवाल को एडीएम नैनीताल, हरगिरि को दून से एसडीएम हरिद्वार, अनुराग आर्या को चंपावत से एसडीएम नैनीताल, रविंद्र कुमार को यूएसनगर से एसडीएम देहरादून बनाया गया। परीक्षा नियंत्रक-यूकेएसएसएससी हिमांशु कफल्टिया को एसडीएम यूएसनगर, प्रेमलाल को देहरादून से एसडीएम उत्तरकाशी, यशवीर सिंह को पिथाैरागढ़ से एसडीएम चमोली, मुकेश चंद्र रमोला को उत्तरकाशी से एसडीएम देहरादून, नैनीताल से विपिन चंद्र पंत और अल्मोड़ा से सुनील कुमार को एसडीएम चंपावत बनाकर भेजा गया। जबकि, पंकज भट्ट को चमोली से एसडीएम टिहरी, अल्केश नौडियाल को टिहरी से एसडीएम चमोली, कृष्णा त्रिपाठी को पाैड़ी से एसडीएम रुद्रप्रयाग और अंकित राज को टिहरी से एसडीएम पिथौरागढ़ बनाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page