ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। मलखान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले मलखान को खंडहरनुमा मकान में शराब पार्टी के लिए बुलाया। शराब में कमी निकालने पर विवाद हुआ और दोस्त ने डंडे और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर प्रीत विहार फाजलपुर-महरौला क्षेत्र के पास स्थित फार्म हाउस में खंडहरनुमा मकान में रम्पुरा वार्ड-22 निवासी 45 वर्षीय मलखान कोली पुत्र भीमसेन की खून से लथपथ लाश मिली थी। परिजनों ने बताया कि मलखान चार दिन पहले ही रुद्रपुर आया था, लेकिन घर नहीं पहुंचा और पार्क से ही लापता हो गया। जांच के दौरान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे और मलखान के फोन की सीडीआर खंगाली गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद उसकी पत्नी कौशल्या की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई। जांच में मलखान के दोस्त वीरपाल और अमित संदिग्ध पाए गए। रविवार को अमित उर्फ अमिताभ पुत्र कुंदन लाल और वीरपाल पुत्र नानकराम को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 13 जनवरी को मलखान लखनऊ से रुद्रपुर आया था। मलखान को शाम को फोन करके खंडहरनुमा मकान में बुलाया। बताया कि जब भी मलखान रुद्रपुर आता था तो वे उसी जगह पर जाकर शराब पीते थे। इसी दौरान मलखान ने वीरपाल द्वारा लाई गई शराब में कमी निकाल दी। इसको लेकर वीरपाल आक्रोशित हो गया। गुस्से में वीरपाल ने पहले मलखान से मारपीट की और फिर डंडे व पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page