ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। रुड़की के जौरासी गांव स्थित मंदिर के अंदर शिवलिंग पर खून लगा मिलने और अंदर एक समुदाय के युवक के होने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम युवक ने अपना हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया है।
वहीं पुलिस इससे इनकार कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी गांव में शिव मंदिर है। रविवार शाम करीब पांच बजे मंदिर में कुछ ग्रामीणों की नजर गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर पड़ी। उसके हाथ पर पट्टी बंधी थी और खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने शिवलिंग पर खून लगा देख युवक को पकड़ लिया। इसकी सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस बल भी पहुंचा और घटना की जानकारी ली। साथ ही मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया। कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उक्त युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर खून चढ़ाया है। ग्रामीणों ने युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस उक्त युवक को कोतवाली ले आई और पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने गांव में सुरक्षा के लिहाज से पीएसी और पुलिस तैनात कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page