ख़बर शेयर करें -

देहरादून। नशा तस्करी में गिरफ्तार बंदी की सुद्धोवाला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने उसकी पत्नी को भी उसके साथ गिरफ्तार किया था पांच अप्रैल को डोईवाला पुलिस ने अश्वनी व उसकी पत्नी संदीप कौर को नशे के प्रतिबंधित 250 कैप्सूल और 650 टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया था।
जहां से मुकदमा दर्ज कर दोनों को सुद्धोवाला जेल भेज दिया। मंगलवार सुबह को अश्वनी की तबीयत खराब होने पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुद्धोवाला जेल के जेलर पवन कोठारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मृत्यु होना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page