ख़बर शेयर करें -

अमरोहा। प्रेमी के साथ भागने के बाद युवती नौगांवा सादात थाने पहुंच गई। यहां खुद को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ शादी करने की बात कही। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुला लिया। काफी देर तक पंचायत हुई। परिजनों ने शादी करने से इनकार किया तो युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। जिसके बाद पंचायत ने दोनों का निगाह करने का फैसला सुनाया। तुरंत ही मौलाना को बुलाकर थाने के बाहर दोनों का निकाह कर दिया गया।

अमरोहा स्थित नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव में किसान का परिवार रहता है। उनके बेटे का प्रेम प्रसंग बिजनौर जिले की रहने वाली युवती से चल रहा था। जब इसकी भनक युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने पाबंदी लगा दी। जिससे नाराज होकर युवती ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया और उसके साथ भाग गई।
परिजनों ने नौगांवा सादात थाने में युवती को भगाकर ले जाने की तहरीर दी। जब पुलिस कार्रवाई की जानकारी प्रेमी युगल को हुई तो दोनों शिवाला कलां थाने पहुंच गए। वहां की पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद प्रेमी युगल को नौगांवा थाने लाया गया। दोनों पक्षों के परिजनों की थाने में पंचायत हुई। युवती को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ रही। दोनों बालिग थे, इसलिए पुलिस ने दोनों के परिजनों को समझाते हुए निकाह करने की बात कही। थाने से निकलकर फिर दोनों पक्षों की पंचायत बैठी। जहां एक मौलाना को बुलाकर थाने के बाहर दोनों का निकाह करा दिया गया। जिसके बाद प्रेमी युगल खुशी-खुशी अपने घर चला गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page