ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक खनन कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना चोरगलिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, घटना चोरगलिया के गजेपुर गांव की है।
खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल (35) का देर रात घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि कमलेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां कमलेश लहूलुहान हालत में पड़े थे।

परिजन आनन-फानन में कमलेश को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच और पूछताछ में सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद इतना गंभीर कैसे हो गया कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page