ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एम.बी.इण्टर कॉलेज में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने 26.47 लाख की लागत से बने स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब सहित फ्लोर टाइल्स व पुताई कार्यो का लोकार्पण किया गया। सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के पदचिन्हों पर चलते हुए चहुमुखी विकास के लिए हरसंभव कार्य करूंगा। हल्द्वानी में विकास कार्य रुकने ना पाए उसके लिए विधायक निधि का शत-प्रतिशत सदुपयोग किया जा रहा है।

लोकार्पण कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, एम बी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डी.के.पंत, उप प्रधानाचार्य हीरा सिंह बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, पार्षद विनोद दानी, जगमोहन चिलवाल, शैलेंद्र वर्मा, वेद प्रकाश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, पीयूष गोयल, नरेश अग्रवाल, गोपाल नेगी, नेत्र बल्लभ जोशी, दीपक सक्सेना, भुवन जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page