ख़बर शेयर करें -

टनकपुर (चंपावत)- पहाड़ों से मैदानी इलाकों को सफर करने वाले यात्रियों के लिए काम की खबर है कि रेलवे ने टनकपुर से चलने वाली पांच ट्रेन के समय में बदलाव किया है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि टनकपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होने वाली टनकपुर-मथुरा (05062) विशेष ट्रेन अब सुबह 4:45 बजे रवाना होगी।

इसके अलावा टनकपुर से पीलीभीत के लिए सुबह 6:50 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05394) अब 7:05 बजे, टनकपुर से कासगंज के लिए दोपहर 12:10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05342) अब दोपहर 12 बजे रवाना होगी। इसी तरह टनकपुर से बरेली के लिए दोपहर 3:25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05322) अब 3:30 बजे और टनकपुर से पीलीभीत के लिए शाम 6:25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05392) अब शाम 5:30 बजे रवाना होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page