ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। ज्वालापुर में छह महीने की जुड़वां बहनों की संदिग्ध हालात में मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस के अनुसार, बेटियों के लालन-पालन में दिक्कत से परेशान मां ने ही दोनों की गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि टिहरी गढ़वाल में थाना चम्बा के ग्राम हवेली निवासी महेश सकलानी पुत्र रामदेव सकलानी यहां धीरवाली में रहता है। वह हरिद्वार में सिडकुल की एक औद्योगिक इकाई में काम करता है। डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी शिवानी से हुई और फिर उनके जुड़वां बेटियां इशानी व स्नेहा हुईं। इशानी और स्नेहा की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। दोनों की उम्र महज छह माह थी। पुलिस की जांच के दौरान महेश ने बताया था कि गुरुवार को वह ड्यूटी पर गया था। उसकी पत्नी शिवांगी दूध खरीदने दुकान पर गई थी, वापस लौटने पर उसे बेटियां अचेत मिलीं। इस पर वह दोनों बच्चियों को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया था। महेश ने बेटियों की हत्या का संदेह जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान बच्चियों की मां से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच का खुलासा किया।

एसएसपी ने कहा कि मां ने बेटियों की हत्या करने का गुनाह कबूलते हुए बताया कि परिजन उनके साथ नहीं रहते थे। ऐसे में उसे दो-दो बच्चियों को पालने में दिक्कत हो रही थी। इससे वो परेशान हो गई थी। गुरुवार को गुस्से में आकर उसने दोनों को मार डाला।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page