ख़बर शेयर करें -

देहरादून। दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पकड़ लिया गया। केंद्र संचालकों ने आरोपी को पुलिस को सौंपते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

एसओ क्लेमनटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पद पर इन दिनों भर्ती परीक्षा चल रही है। सीबीएसई की ओर से कराई जा रही परीक्षा का एक केंद्र आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमनटाउन भी है। वहां दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी रिंकू की जगह संदीप कुमार पुत्र विजेंद्र निवासी पटिया देवा, सोनीपत हरियाणा पेपर देने पहुंचा। शक होने पर उससे मूल परीक्षार्थी रिंकू के परिजनों के नाम पूछे गए। वह सही नहीं बता पाया। इसके बाद बायोमैट्रिक मिलान कराया गया। इस दौरान बायोमैट्रिक भी नहीं मिल पाए। ऐसे में आरोपी को पकड़ते हुए मौके पर पुलिस बुलाई गई। आरोपी को पुलिस को सौंपते हुए स्कूल की उप प्रधानाचार्य भावना भार्गव ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं संदीप को अपनी जगह भेजने वाले मूल परीक्षार्थी रिंकू की भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page