ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा को किसानों एवं पशुपालकों के हित में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों तथा केमिकल फ्री आँचल दूध एवं दुग्ध उत्पादों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।
यह सम्मान अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा न्यूज़ 18 उत्तराखंड के ब्यूरो चीफ संदीप चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह सरोवर नगरी नैनीताल स्थित रॉयल होटल में कुमाऊँ काउंसिल देवभूमि विकास द्वार न्यूज़ 18 टीवी चैनल के विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
सम्मान ग्रहण करने के उपरांत मुकेश बोरा ने नैनीताल दुग्ध संघ से जुड़े सभी दुग्ध उत्पादकों, किसानों एवं पशुपालकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ से जुड़े सभी लोगों के सहयोग और कड़ी मेहनत के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करते हुए उपभोक्ताओं को शुद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं रसायन मुक्त दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराना ही इसी दिशा में भविष्य में भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी, पी.एंड.आई. सुभाष बाबू, अवशीतन केंद्र कालाढूंगी प्रभारी शांति कोरंगा सहित दुग्ध संघ के अधिकारी, पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page