ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून शहर कोतवाली क्षेत्र में एक नौ साल की मूक बधिर बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म कर दिया। वह पहले भी कई बार बच्ची के साथ ऐसा कर चुका है। बच्ची के परिजनों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता की मां झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बोल नहीं पाती है। वह काम पर जाने से पहले बेटी को जेठानी के पास छोड़कर जाती है। वह शनिवार को भी रोज की तरह काम पर गई थी। इसी बीच उनकी जेठानी ने फोन कर बताया कि उनकी बेटी के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया है। यह सब उसके ताऊ ने देख लिया।

ताऊ और अन्य पड़ोसियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। महिला जब अपने घर पहुंची तो बच्ची ने इशारों में सब बताया और रोने लगी। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी पड़ोसी युवक ठेली लगाता है। उसके माता पिता मजदूरी करते हैं। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने बताया कि वह बच्ची के साथ पहले भी तीन बार दुष्कर्म कर चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page