ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के वड्डा में एनआरआई की बुजुर्ग मां की कमरे में घुसकर हत्या करने वाले अभियुक्त को थाना जाजरदेवल एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चन्द घण्टों के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है। नेपाली युवक ने लूटपाट कर महिला की हत्या कर दी। उसके पास से नकदी व सोने की अंगुठी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक बीते दिवस चौकी वड्डा पुलिस को सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक महिला माधवी चिलकोटी पत्नी स्व0 रमेश चंद्र चिलकोटी, निवासी वड्डा पिथौरागढ़ उम्र 65 वर्ष की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर जाकर मामले की जाँच पड़ताल करते हुए मृतक के पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला वर्तमान में दिल्ली में अपने बच्चों के साथ रह रही थी, जो कुछ समय पूर्व ही अपने घर वड्डा आयी हुई थी। महिला की हत्या के सम्बन्ध में उसके भतीजे विशाल राज चिल्कोटी, निवासी- ग्राम सुवाकोट जिला पिथौरागढ़ द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी गई कि उनकी ताई के मकान में एक- डेढ़ माह पूर्व एक नेपाली व्यक्ति रुपिन्द्र रहता था शायद उसी ने ताई माधवी चिल्कोटी की हत्या की है। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में अभियुक्त रुपिन्द्र के विरुद्ध धारा- 302 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए । जिस पर क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ नरेन्द्र पंत के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना जाजरदेवल/ चौकी वड्डा एवं एस0ओ0जी0/साइबर/ सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित की गई । जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश हेतु जनपद की समस्त बैरियरों एवं अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं में सघन चैकिंग की गई तथा सी0सी0टी0वी0 फुटेज आदि खंगालने के बाद गहन पतारसी- सुरागरसी करते हुए उक्त हत्या की घटना को अंजान देने वाले अभियुक्त रूपिन्द्र नाथ योगी पुत्र गोरख नाथ योगी, निवासी- ग्राम शेरू वॉर्ड नंबर 09 जिला मुगु, नेपाल उम्र 26 वर्ष, हाल निवासी वड्डा पिथौरागढ़ को झूलाघाट रोड किल्ल के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से लूट के 13940 रूपये नगद, एक सोने की अंगूठी व एसबीआई पासबुक व अन्य सामग्री बरामद हुई।अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस टीम में थाना जाजरदेवल के उप निरीक्षक जितेन्द्र सोराड़ी, चौकी प्रभारी वड्डा, अपर उपनिरीक्षक सुरेश ढेक, हेड कांस्टेबल नैन सिंह
एसओजी/सर्विलांस/ साइबर टीम के उप निरीक्षक हेम चन्द्र तिवारी, प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय, प्रभारी साइबर सैल, हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल, कांस्टेबल आनन्द सिंह खनका, कांस्टेबल कमल तुलेरा, गोविन्द रौतेला, कोतवाली पिथौरागढ़ के उप निरीक्षक प्रियंका मौनी, कांस्टेबल पंकज पंगरिया, कांस्टेबल ध्रुव सिंह, कांस्टेबल अरविंद कुमार, महिला का0 कल्पना टम्टा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page