ख़बर शेयर करें -

देहरादून। देहरादून के देहरादून- कोटि रोड़ मएं धमोक मंदिर के पास देर रात यूटिलिटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
पुलिस के मुताबिक बीती रात थाना कालसी द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि कोटि रोड में छिबरो पावर हाउस के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से एएसआई सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाते हुए यूटिलिटी वाहन में सवार 04 लोगों में से एक घायल को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल पहुँचाया जबकि घटना में मृत 03 लोगो के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। घायल सुशील पुत्र कान्हा सिंह निवासी किलारा थाना नेरवा हिमाचल प्रदेश उम्र 28 वर्ष का इलाज चल रहा है। कंवर सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी सैनाटा थाना नेरवा हिमाचल
रोहित पुत्र स्वर्गीय विपिन निवासी चौपाल थाना चौपाल हिमाचल प्रदेश व मनमोहन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page