ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत, पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद, भाजपा नेता अमित सिंह के बाद अब आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर भी ईडी ने बुधवार को छापा मारा। इस दैरान कैनाल रोड स्थित उनके घर से भारी मात्रा में कैश मिला। कैश गिनने के लिए ईडी ने दो काउंटिंग मशीन मंगवाई है।
बता दें कि आईएफएस सुशांत पटनायक पर पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का आरोप भी लगा था। वहीं, वह प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से हटाए गए थे। उन पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page