ख़बर शेयर करें -

नानकमत्ता। ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता में पुलिस दबिश के दौरान वृद्धा की संदिग्ध परस्थितियों में मौत हो गई। खफा परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर शव रखकर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। मामले में देर शाम एसएसपी ने दबिश देने गए उप निरीक्षक सहित चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर, जांच एसपी सिटी को सौंप दी।

शनिवार दोपहर करीब दो बजे पॉक्सो ऐक्ट के आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार करने पुलिस उनके गांव सिद्धा नवदिया पहुंची। परिजनों का आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों ने घर पर मौजूद लोगों से अभद्रता की। तभी 80 वर्षीय सुखदेव कौर पत्नी प्रीतम सिंह धक्का लगने से गिर गईं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जिस किशोरी को भगाने का आरोप था, उसे वह पहले ही बरामद कर पुलिस को सौंप चुके हैं। एसओजी इंचार्ज उमेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों की अधिकारियों से वार्ता कराई। सीओ ने डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने का भरोसा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page