ख़बर शेयर करें -

लुधियाना। महानगर में एक दुकानदार को महिला द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार महिला ने दुकानदार को दुबई की करंसी सस्ते रेट पर देने का झांसा देकर ठग लिया। बताया जा रहा है महिला व उसके साथ आए युवक ने 5 हजार रुपए के करीब ठगी की है।

संत एनक्लेव दुगरी के रहने वाले सरबजीत सिंह ने बताया कि अर्बन विहार-1 दुगरी में उसकी दुकान है। पीड़ित सरबजीत सिंह ने बताया कि उसकी दुकान पर एक महिला रीना दामनी व एक युवक आया। उन्होंने उससे दुबई की करंसी के बदले में भारतीय करंसी के नोट देने के लिए कहा। उसने कहा कि 100-100 के दीनारों की 8 गड्डियों के बदले में भारतीय करंसी चाहिए। दुकानदार के मना करने पर महिला ने उसे अपने झांसे में लेकर कहा कि उसके पास 1500-1700 नोट विदेशी करंसी के हैं, जिसे वह प्रति नोट 500 रुपए में दे देगी है।

महिला ने झूठी कहानी बना कर कहा कि ये नोट उसकी मौसी के हैं जिसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद दुकानदार ने महिला से प्रति नोट का सौदा 100 रुपए में किया। इसी बीच महिला ने दुकानदार से 5 हजार रुपए लेकर उसे विदेशी करंसी के नोटों की गड्डिया देकर वहां से चली गई। महिला के जाने के बाद जब दुकानदार ने नोटों को चैक किया तो वह कागज के रंग बिरंगे टुकड़े निकले। इस ठगी सूचना व्यक्ति ने तुरन्त पुलिस को दी। थाना दुगरी की पुलिस ने उक्त महिला व युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 417, 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने पर तुरन्त एक्शन में आई पुलिस ने देर तक छापेमारी करके महिला व एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page