ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिला पुलिस ने कोतवाली किच्छा और खटीमा क्षेत्रांतर्गत पेट्रोल पंप पर डकैती करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इसके बाद पांच बदमाश गिरफ्तार कर लिए। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे 315 बोर व दो कारतूस ,नगदी , मोटर साइकिल बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पहले घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंच कर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक 25 और 26 अप्रैल की रात्रि में क्रमशः गुरूनानक पैट्रोल पम्प झनकट कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत खटीमा, एम0ए0 फ्यूल पैट्रोल पम्प लालपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत किच्छा में मोटर साइकिलों पर सवार 06 व्यक्तियों द्वारा पैट्रोल पम्प के कर्मियों से तमन्चे के बल पर उनसे रूपये 27,000/ तथा रूपये 29,800/ को लूट कर फरार होने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा में धारा 310(2) बीएनएस तथा कोतवाली किच्छा पर धारा 310(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने 28.4.25 को कोतवाली खटीमा व कोतवाली किच्छा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोगों से सम्बन्धित 05 अभियुक्तों को लूटी गयी धनराशि क्रमशः 14000/, 20,000/ कुल 34000/ रूपये मय घटना में प्रयुक्त 02 अद्द तमंचों मय कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साइकिल के साथ गिरफतार किया गया। अभियुक्तों द्वारा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस पार्टी पर फायर किया गया। पुलिस द्वारा की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा को बाद पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में सीएचसी नानकमत्ता उपचार हेतु भेजा गया। उपरोक्त अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्तों के दो अन्य साथी की तलाश जारी है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 311,317(2),317(3), 3(5), 61(2),बी0एन0एस0 तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोतरी की गयी।
गिरफतार अभियुक्तों में साहिल पुत्र जगबीर निवासी फाजिलपुर पोस्ट ऑफिस फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 जिला सोनीपत उम्र 27 वर्ष, मोहित पुत्र शिव नारायण सिंह निवासी गड़ी बोर थाना अरुण स्टेट जिला रोहतक उम्र 22 वर्ष, राहुल पुत्र राजेंद्र निवासी सीतावली थाना मुहाना जिला सोनीपत उम्र 22 वर्ष हरेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र हुकुमचंद निवासी फाजिलपुर थाना सेक्टर 27 सोनीपत उम्र 32 वर्ष व सूरज उर्फ माफिया पुत्र सोनू उर्म 22 वर्ष निवासी ग्राम सिटावली थाना मोहाणा जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page