ख़बर शेयर करें -

टिहरी। टिहरी के साकनीधार के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने मृतक का शव बरामद कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आज 4 अप्रैल को जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि शकुनी धार के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक नीरज चौहान के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम को ज्ञात हुआ पिकअप वाहन जो ऋषिकेश से सब्जियां लेकर श्रीनगर मार्ग पर जा रहा था व अचानक उक्त अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे व 01 व्यक्ति ने तुरंत वाहन से सड़क पर कूद गया दूसरा व्यक्ति वाहन सहित गहरी खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त पिकअप वाहन तक पहुंच बनाई व देखा गया कि वाहन में सवार उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व शव को खाई से स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक की शिनाख्त अभिषेक रावत पुत्र शोवन सिंह रावत उम्र 22 वर्ष
निवासीजामनी खाल टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page