ख़बर शेयर करें -

देहरादून । विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर चार युवाओं से साढ़े नौ लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की ओर से डालनवाला कोतवाली में एक ट्रेवल एजेंसी संचालक समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

मूलरूप से अशरफपुर किछौछा आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोशन पुत्र नूर आलम ने डालनवाला कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। बताया कि तीन मार्च 2025 को करनपुर में एक्ट ट्रेवल के संचालक चांद से अपने भाई जव्वाद एवं दोस्त सुशील को रूस भेजने के लिए वीजा के लिए बात हुई थी। जिस पर फोन पे से दो लाख दस हजार रुपये दिए गए। कहा कि यदि एक महीने में काम नहीं हुआ तो वह रुपये लौटा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, तब बार बार वादे किए जाते रहे तो पता चला कि उनसे पहले भी उनके दोस्त राहुल, मित्रशेन, नाजिम से साढ़े सात लाख की ठगी की हुई है। इसमें चांद के अलावा साजिद, शोएब, जितेश पाल और शाहबाज शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page