ख़बर शेयर करें -

बेतिया। उतराखंड के पिथौरागढ़ से बिहार के नौतन के दक्षिण तेल्हुआ में चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए निखिल कुमार (17) का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह उसका शव मिला है। निखिल के शव को बदमाशों ने दक्षिण तेल्हुआ से दो किलोमीटर दूर लालबेगिया नदी के समीप एक खेत में दफना दिया था। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को निकाला गया, तब परिजनों ने उसकी पहचान की।

एसडीपीओ-2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि ग्रामीणों ने मिट्टी के बाहर शव का पैर देख बुधवार सुबह पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मजिस्ट्रेट सह बीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खेत में दफनाए शव को निकाला गया। परिजनों ने निखिल के रूप में शव की पहचान की। मां मीणा देवी ने बताया कि मेरी शादी दक्षिण तेल्हुआ गांव निवासी शिवशंकर सहनी से हुई है। मेरे पति उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में काम करते हैं। पट्टीदारों से अच्छे संबंध नहीं थे, इसलिए मैं अपने दोनों बच्चों को लेकर गुजरात में अपनी मां के पास रहती हूं। पति के कहने पर मेरा बेटा निखिल सहनी अपने चाचा वकील सहनी के साथ चचेरे भाई नीतीश सहनी की शादी में शामिल होने नौ जुलाई को आया था। 13 जुलाई की शाम से निखिल का मोबाइल बंद हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page