ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस का ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान जारी है। स्कूटी की डिग्गी में चरस रखकर तस्करी करने वाले एक तस्कर को एसओजी और/हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लगभग पौने तीन किलो चरस बरामद की गई है। पुलिस ने स्कूटी सीज कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025″ अभियान को सार्थक करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने हेतु चप्पे-चप्पे पर सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबंस सिंह एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के निर्देशन एवम नितिन लोहनी सीओ सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी संजीत राठौर एवम कोतवाली पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चौकी मण्डी क्षेत्रान्तर्गत अर्जुनपुर जाने वाले रास्ते पर 17 सितंबर को चैकिंग के दौरान स्कूटी एक्टिवा नम्बर DL-12SM-3273 को चैक किया गया तो स्कूटी की डिग्गी से अवैध 2.407 किलो चरस बरामद हुई, चालक को गिरफ्तार कर थाना हल्द्वानी में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम जोगा सिंह पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि बरामद चरस की डिलीवरी किसी व्यक्ति को देनी थी जिसको अभियुक्त का साथी कुंदन रौतेला पुत्र गंगा सिंह निवासी कैमू पोस्ट गोगिना बागेश्वर जानता है, चरस कहां से आयी थी इसके बारे में कुंदन रौतेला को जानकारी होना बताया। कुंदन रौतेला की तलाश* की जा रही है। गिरफ्तार जोगा सिंह पुत्र स्व० प्रेम सिंह नि० ग्राम नामिक थाना नाचनी जिला पिथौरागढ हॉल गोरापडाव हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 32 वर्ष है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़ प्रभारी (एसओजी),
उपनिरीक्षक श्याम सिंह चौकी मण्डी थाना हल्द्वानी, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, (एसओजी), कांस्टेबल चन्दन नेगी (एसओजी)
अमर सिंह चौकी मण्डी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

You cannot copy content of this page