ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम और उत्तराखंड पुलिस के जवान शेर सिंह के समर्थन में एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया। वीडियो में पुलिसकर्मी अपना नाम अमित कुमार बताते हुए नौकरी से इस्तीफा देने की बात कह रहा है। यह पुलिसकर्मी की पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में तैनात है। वर्तमान में वह हरिद्वार में कांवड़ यात्रा ड्यूटी कर रहा है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कर्मी को निलंबित कर दिया गया है।

 

वीडियो में पुलिसकर्मी 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए कथित लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए शेर सिंह के समर्थन में बयान देता है। वह शेर सिंह पर लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाता है। उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के लिए 4600 ग्रेड पे लागू करने की मांग दोहराता है और नौकरी से इस्तीफा देने की बात भी कर रहा है। पुलिस वर्दी में जारी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होते ही पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page